{"_id":"67b80e63c6625f274d035822","slug":"posters-against-rahul-gandhi-in-rae-bareli-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता उदित राज के बयान के लिए माफी मांगने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता उदित राज के बयान के लिए माफी मांगने की मांग की
Fri, 21 Feb 2025 12:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:03 PM IST
सार
रायबरेली के लालगंज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें कहा गया है कि उन्होंने दलितों को गुमराह करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का बहुजन स्वाभिमान मंच ने विरोध किया है और राहुल गांधी पर दलितों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस नेता उदितराज के बयान पर राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ये पोस्टर बहुजन स्वाभिमान मंच की तरफ से लगाए गए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि राहुल गांधी जी बहुत हो गया। आपकी दोगली नीति एक तरफ अनुसूचित जाति के लोगों का वोट पाने के लिए मूल भारतीय छात्रावास/वीरा पासी जी के स्मारकों पर जाकर दलितों का हितैषी दिखाकर इस पूरे समाज को भ्रमित कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी के नेताओं से दलितों की मसीहा चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी बहन मायावती का गला घोंटने का एलान करा रहे हैं।
विज्ञापन
यह अपमान पूरे देश के दलित समाज का अपमान है। इस पर माफी मांगो अन्यथा दलित समाज आपको सबक जरूर सिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन