फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poster war in raebareli on priyanka gandhi vadra visit.

प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली आगमन पर पोस्टर वॉर शुरू, गांधी परिवार पर साधा निशाना

Thu, 28 Mar 2019 10:40 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 28 Mar 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
poster war in raebareli on priyanka gandhi vadra visit.
रायबरेली में लगाए गए पोस्टर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली आगमन के साथ ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से लेकर पूरे शहर में सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


पोस्टर पर लिखा गया है, 'रायबरेली मा जब-जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दीन रहै वोट, लेकिन प्रियंका, सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन, रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई।'
विज्ञापन


दरअसल, प्रियंका गांधी आज (बृहस्पतिवार) को रायबरेली दौरे पर हैं। जहां भुएमऊ गेस्ट हाउस में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उन्हें बूथ जीतने के टिप्स देंगी। वह दोपहर 12 बजे से विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। सदर, ऊँचाहार, सरेनी, हरचंदपुर के बाद बछरांवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगी। प्रियंका से मिलने के लिए गेस्ट हाउस के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके पहले वह बुधवार को अमेठी में थीं और लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए। प्रियंका ने कहा, यदि पार्टी कहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने इस सवाल को टाल दिया कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed