{"_id":"69b9c3656bb3a2915b0d2d35","slug":"posted-suicide-plan-saved-by-police-lucknow-news-c-13-knp1002-1650152-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आत्महत्या करने की डाली पोस्ट, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आत्महत्या करने की डाली पोस्ट, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
लखनऊ। पत्नी से चल रहे विवाद के बाद सआदतगंज निवासी युवक ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की धमकी भरा मेसेज पोस्ट किया। इसका पता लगते ही पुलिस युवक के घर पहुंच गई और उसे आत्महत्या करने से पहले रोक लिया।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 24 वर्षीय युवक शादी का कार्ड बनाने का काम करता है। कुछ दिन से उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इस कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी कारण उसने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने का मेसेज पोस्ट कर दिया।
सोशल मीडिया निगरानी सेल को जैसे ही यह पोस्ट मिला, फौरन सआदतगंज पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस की एक टीम युवक के घर पहुंच गई और उसे आत्मघाती कदम उठाने से पहले ही रोक लिया गया। पुलिस ने युवक की काउंसिलिंग की और इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट को भी डिलीट कराया। युवक ने भविष्य में इस प्रकार का कोई भी कदम न उठाने का भरोसा दिया है।