फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   postal samadhan diwas

Lucknow News: 2 महीने पहले हैदराबाद से पार्सल से भेजी गई थीं बेटी की किताबें, डाक की लापरवाही से गायब

Fri, 18 Jul 2025 11:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:20 AM IST
विज्ञापन
postal samadhan diwas
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। फैज अहमद खान की बेटी की किताबें दो महीने पहले हैदराबाद से लखनऊ पार्सल की है थीं। वह आठ से दस बार जीपीओ के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन न उन्हें किताबें मिली, न ही किताबें कहां हैं, यह पता लग सका है। स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है,ऐसे में बेटी की पढ़ाई बाधित होने से वह नाराज़ हैं।


फैज अहमद शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ प्रधान डाकघर में आयोजित समाधान दिवस में अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एक रिश्तेदार से किताबें हैदराबाद से मंगाई थीं। अब उनका पार्सल ट्रैक तक नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं अफसर कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। वह पार्सल की रसीद लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिटिया की पढ़ाई जैसे तैसे चल रही है। समाधान दिवस में शुक्रवार को दर्जनभर से अधिक आवेदक पहुंचे थे। सुकन्या समृद्धि खातों से लेकर, खाता अपडेट नहीं होने, पार्सल, स्पीड पोस्ट आदि की कई शिकायतें आईं। कइयों का निस्तारण अफसरों में मौके पर कर दी, कई संबंधित डाकघरों को भेजने के लिए रजिस्टर पर नोट कर ली हैं। दरअसल हाल ही में डाक विभाग ने समाधान दिवस की पहल शुरू की है। इससे डाक खाताधारकों को एक मंच मिल गया है, जहां वह अपनी समस्याएं दर्ज करवा पा रहे हैं। शुक्रवार को समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के लिए डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर प्रथम राजेश कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसके अवस्थी, अलका गौड़, वीके राय, तपस गौतम, संजय गौड़ ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed