फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   post dept will deliver kashi vishvnath and somnath temple prasad at home

Lucknow News: सावन में घर बैठे मंगाइए सोमनाथ व काशी विश्वनाथ मंदिरों का प्रसाद

Wed, 09 Jul 2025 07:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
post dept will deliver kashi vishvnath and somnath temple prasad at home
लखनऊ। सावन में शिवभक्तों की सुविधा के लिए डाक विभाग घर बैठे प्रसाद मंगाने की सुविधा शुरू कर रहा है। 270 रुपये में सोमनाथ मंदिर व 251 रुपये में काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद मंगया जा सकता है।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सावर 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लखनऊ सहित देश के किसी भी कोने में घर बैठे श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ और वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ का प्रसाद मंगवा सकते हैं। ऐसे ही काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रसाद के लिए डाकघर से 251 रुपये का ई-मनीआर्डर पवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजकर स्पीड पोस्ट से प्रसाद मंगवा सकते हैं। प्रसाद में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग छवि, महामृत्युंजय यंत्र, शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, वेलपत्र, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट आदि शामिल है। श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण मैसेज से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोवाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा सोमनाथ मंदिर का प्रसाद

सोमनाथ ट्रस्ट और डाक विभाग के मध्य हुए एक एग्रीमेंट हुआ है, जिसके तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, पभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को 270 रुपये का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट से पसाँद मंगवा सकता है। ई-मनीऑर्डर पर 'प्रसाद के लिए बुकिंग' लिखना जरूरी होगा। ट्रस्ट श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट करेगा। पसाद में 200 ग्राम वेसन लडडू. 100 ग्राम तिल व 100 ग्राम मावा की चिक्की शामिल रहगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed