{"_id":"60e0c1e58ebc3ed77e34ceb2","slug":"post-covid-clinic-will-begin-from-six-july-in-kgmu-lucknow-news-lko5853496135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए केजीएमयू में छह जुलाई से शुरू होगी क्लीनिक,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट कोविड समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए केजीएमयू में छह जुलाई से शुरू होगी क्लीनिक,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब पोस्ट कोविड मरीजों का भी इलाज किया जाएगा। इसके लिए संस्थान में छह जुलाई से क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी।
लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई में पहले ही पोेस्ट कोविड क्लीनिक शुरू की जा चुकी है। कोरोना से ठीक होने के बाद काफी संख्या में लोग पोस्ट कोविड समस्याओं से जूझ रहे हैं।
फेफड़े के गंभीर संक्रमण से काफी संख्या में मरीज केजीएमयू समेत अन्य संस्थानों में भर्ती हैं। समय पर इलाज या परामर्श न मिलने से हालत गंभीर हो जाती है।
इसे देखते हुए केजीएमयू के रेस्पिरेटरी विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत की निगरानी में पोस्ट कोविड क्लीनिक की शुरुआत हो रही है। केजीएमयू में ही फेफड़े से जुड़ी समस्या वाले छह मरीज आईसीयू में हैं। वहीं मानसिक समस्याओं से जूझने वाले काफी लोग भी विभिन्न अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। पोस्ट कोविड क्लीनिक में इनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
ई-संजीवनी पोर्टल पर भी परामर्श की सुविधा
केजीएमयू ई-संजीवनी पोर्टल पर भी पोस्ट कोविड ओपीडी की सुविधा देगा। अभी तक यह सुविधा सामान्य मरीजों के लिए थी। मरीजों को ई-संजीवनी एप डाउनलोड करना होगा। इस पर पंजीकरण कराने के बाद डॉक्टर से बात करनी होगी। जरूरी होने पर डॉक्टर वीडियो कॉल करके भी मरीज को परामर्श दे सकते हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू, ट्रॉमा में सीनियर्स को लेना होगा नियमित राउंड
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ डॉक्टरों को विभाग के साथ ट्रॉमा सेंटर का नियमित और आकस्मिक राउंड लेना होगा। विवि के कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने संस्थान की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आयोजित हुई बैठक में यह निर्देश दिया। कुलपति ने कहा कि ट्रॉमा तथा अन्य स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण से कर्मचारियों में मुस्तैदी बढ़ेगी और कामकाज को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने ई-ऑफिस को बढ़ावा देने के लिए कहा। अभी तक ज्यादातर कामकाज कागज और फाइलों पर ही होते हैं। इसके अलावा महिलाओं के सम्मान के लिए सतर्क रहने, सक्षम अधिकारी द्वारा छुट्टी स्वीकृत कराने समेत कई निर्देश दिए।