{"_id":"697e6d1327160b55df086af4","slug":"posing-as-swiggy-employees-fraudsters-duped-businessmen-of-rs-445-lakh-lucknow-news-c-13-lko1070-1583650-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्विगी का कर्मचारी बताकर जालसाजों ने कारोबारियों से ऐंठे 4.45 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्विगी का कर्मचारी बताकर जालसाजों ने कारोबारियों से ऐंठे 4.45 लाख
Sun, 01 Feb 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने स्विगी कंपनी का कर्मचारी बनकर तीन कारोबारियों से 4.45 लाख रुपये ठग लिए। एक पीड़ित ने महानगर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
महानगर स्थित कल्पना अपार्टमेंट निवासी अनुपम अग्रवाल के मुताबिक वह, पत्नी मधुलिका और डालीगंज के राघव बंसल कारोबारी हैं। तीनों मिलकर स्विगी का वेयरहाउस खोलना चाहते थे। इसके लिए मधुलिका ने इंटरनेट पर स्विगी सपोर्ट से मेल के जरिये सात दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक बातचीत की थी। बात तय होने पर उनके पास 19 दिसंबर को कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को स्विगी इंस्टामार्ट का कर्मी अभिषेक शर्मा बताया। उसने वेयरहाउस खोलने के लिए मेल के जरिये उन्हें कुछ फाॅर्म और दस्तावेज भेजे। फॉर्म पर तीनों ने हस्ताक्षर किए और कंपनी की ई मेल पर भेज दिए। इसके बाद 20 जनवरी को ई मेल के जरिये ठग प्रदीप ने 70 हजार रजिस्ट्रेशन फीस मांगी, जो दे दी गई। अगले दिन 3.75 लाख रुपये और मांगे गए, ये भी गौरव पाटिल नाम के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। 26 जनवरी को ठगों ने फिर उनसे ढाई लाख रुपये मांगे तब उन्हें ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने पहले साइबर क्राइम नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। फिर महानगर पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक अभिषेक, गौरव और प्रदीप पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रही है।