फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Posing as a policeman, they took away the chain and ring of a retired librarian.

Lucknow News: पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड लाइब्रेरियन की चेन-अंगूठी ले उड़े

Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Posing as a policeman, they took away the chain and ring of a retired librarian.
पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड लाइब्रेरियन की चेन-अंगूठी ले उड़े
लखनऊ। खुद को पुलिसकर्मी बताकर बाइक सवार दो टप्पेबाज रविवार को इंदिरानगर सेक्टर-सी निवासी लखनऊ यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त लाइब्रेरियन विशंभर नाथ अवस्थी के जेवर ले उड़े। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विशंभर नाथ के मुताबिक दोपहर तीन बजे वह कल्याण अपार्टमेंट के पास कार खड़ी कर फुटपाथ पर टहल रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोग पहुंचे। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पूछा कि आप क्या करते हैं। इसके बाद दोनों ने कहा कि अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। आप अकेले न टहलें। टप्पेबाजों ने जेब से दो लिफाफे निकाले और उनके कहने के अनुसार विशंभर ने चेन व अंगूठी आरोपियों को दे दीं। इसके बाद आरोपी चले गए। कुछ देर बाद जब विशंभर को टप्पेबाजी का अहसास हुआ तो उन्होंने आरोपियों का कार से पीछा किया। पर दोनों भाग चुके थे। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed