फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Posing as a High Court judge, he called the senior law officer of the Health Building

Lucknow News: हाईकोर्ट का जज बनकर स्वास्थ्य भवन के वरिष्ठ विधि अधिकारी को किया फोन

Sun, 12 Oct 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Posing as a High Court judge, he called the senior law officer of the Health Building
लखनऊ। खुद को हाईकोर्ट का जज बताकर स्वास्थ्य भवन में नियुक्त वरिष्ठ विधि अधिकारी विवेक कुमार सिंह (प्रथम) को फोन करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में लीगल सेल के विधि सहायक अवनीश चंद्र श्रीवास्तव ने वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि छह अक्तूबर की शाम को करीब पांच बजे विवेक कुमार सिंह के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ खंडपीठ का जज बताया। इसके बाद स्वास्थ्य भवन बिल्डिंग की देख-रेख का कार्य कराने वाले अधिकारी के बारे में पूछा। इस पर विवेक ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के बारे में बताया। आरोप है कि खुद को जज बताने वाले व्यक्ति ने किसी और अधिकारी व कर्मचारी के बारे में पूछा। वरिष्ठ विधि अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग में रख-रखाव का कार्य संयुक्त निदेशक (मुख्यालय) की ओर से कराया जाता है। यह सुनने पर दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने कहा कि संयुक्त निदेशक (मुख्यालय) से कहें कि वह तत्काल मुझसे मेरे नंबर पर बात करें। संयुक्त निदेशक अवकाश पर थे। इसके बाद मामले की जानकारी उनके स्टाफ अफसर को दी गई।
विज्ञापन

इस बीच संदेह होने पर हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी से संपर्क किया गया। छानबीन में सामने आया कि फोन करने वाले ने जिस जज का नाम बताया था उन्होंने कोई कॉल नहीं की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज थाने में शिकायत की गई। एसीपी राजकुमार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। साइबर और सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article