फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   porn video running in nagar panchayat website in up

यूपीः बाराबंकी की नगर पंचायत की वेबसाइट पर चलने लगे पोर्न वीडियो, हड़कंप

Wed, 21 Jun 2023 05:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jun 2023 05:41 PM IST
सार

यूपी के बाराबंकी जिले की एक नगर पंचायत की वेबसाइट को हैक करने उसमें अश्लील पोर्न वीडियो अपलोड कर दिए। इस घटना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। 

विज्ञापन
porn video running in nagar panchayat website in up
porn search

विस्तार

यूपी में सरकारी वेबसाइट को हैक करने के एक अजीब मामला सामने आया है।यूपी के बाराबंकी जिले की एक नगर पंचायत की वेबसाइट को हैक करने उसमें अश्लील पोर्न वीडियो अपलोड कर दिए। इस घटना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। 

विज्ञापन


 हैकर्स ने जिले की नगर पंचायत रामसनेहीघाट की वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया। वेबसाइट बनाने वाले को बुलाकर आनन-फानन वीडियो डिलीटगए। पुलिस ने किसी भी सूचना से इनकार किया है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हुआ है।  इन चुनावों में डॉ ज्ञान प्रकाश यादव चेयरमैन चुने गए हैं। सोमवार की देर शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष डा. ज्ञान प्रकाश यादव को पता चला कि नगर पंचायत की अधिकृत वेबसाइट पर कई अश्लील वीडियो अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डा. यादव ने वेबसाइट चेक की तो बात सही पाई गई। उन्होंने एसडीएम के साथ अधिशासी अधिकारी को सूचना देकर तत्काल साइट को बंद करने को कहा। साइट पर अश्लील वीडियो की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत प्रशासन ही नहीं तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। 

इसे लेकर तत्काल साफ्टवेयर डेवलप करने वाले इंजीनियर से बात करके वेबसाइट बंद कराई गई। वेबसाइट के डेवलपर ने साइट से सारी वीडियो को डिलीट किया। हालांकि इस संबंध में रामसनेहीघाट के एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं है। 


आते रहते हैं ऐसे मामले

सरकारी वेबसाइट्स या अन्य पब्लिक फोरम पर पोर्न वीडियो चल जाने की यह कोई नयी घटना नहीं है। समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। इसी साल मार्च में पटना के रेलवे स्टेशन में एक पोर्न वीडियो प्ले हो गया था। यह वीडियो उस स्क्रीन में चल गया था जिसमें ट्रेनों के आने-जाने के संबंध में सूचनाएं डिस्प्ले होती हैं। इस मामले पर सोशल मीडिया में रेलवे की बहुत फजीहत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed