फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   populetion

बढ़ती जनसंख्या पर एसओ ने चेताया

Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
populetion
नवाबगंज (गोंडा)। विश्व जनसंख्या दिवस पर स्थानीय थाने पर आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से गरीबी, बेरोजगारी फैलती है। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरुकता लानी होगी तभी जनसंख्या वृद्धि में कमी लाई जा सकती है। निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया ने कहा कि इसमें कमी लाने के लिए प्रदेश सरकार नई जनसंख्या नीति लागू कर रही है।
विज्ञापन

इसमें दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालो को सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा तथा एक व दो बच्चों के लिए सरकार कई योजनाओं से उन्हें लाभ देगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जागरुकता से ही बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाई जा सकती है। इस दौरान उपनिरीक्षक बलिराम सिंह, सिपाही अखिलेश सिंह, संजय सिंह, राहुल, राजेन्द्र सहित थाने महिला पुरुष सिपाही सहित थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी
इटियाथोक (गोंडा)। जनसंख्या नियंत्रण कानून को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने आवश्यक बताया है। रविवार को बाबागंज मार्ग पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर, असम, लक्षद्वीप, केरल और पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की 20 प्रतिशत से अधिक आबादी हो गई है। बैठक में कहा गया कि संपूर्ण देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाना चाहिए तभी देश की बढ़ती हुई आबादी पर नियंत्रण पाए जाए पाया जा सकता है। इस दौरान अलख राम गुप्ता मुकेश उपाध्याय बाबादीन कसौधन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed