फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poorvanchal leader Hari Shankar Tiwari's sons join Samajwadi Party.

यूपी चुनाव 2022 : हरिशंकर तिवारी के दोनों पुत्र और भाजपा विधायक जय चौबे सहित कई सपा में शामिल

Sun, 12 Dec 2021 09:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Dec 2021 09:23 PM IST
सार

पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के दोनों पुत्रों ने सपा की सदस्यता ले ली। इस घटनाक्रम से पूर्वांचल में सपा की ताकत और बढ़ी है।

विज्ञापन
Poorvanchal leader Hari Shankar Tiwari's sons join Samajwadi Party.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी व उनके परिवार के अन्य लोगों, भाजपा विधायक जय चौबे सहित विभिन्न दलों के लोगों ने रविवार को सपा की सदस्यता ली। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने भी समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली। इस दौरान बुंदेलखंड इंसाफ  सेना, निषाद सेना एवं मान्यवर कांशीराम सर्वसमाज सेना का सपा में विलय हो गया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में गोरखपुर के चिल्लूपार से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीपुर संतोष पांडेय, हमीरपुर से बसपा के पूर्व प्रत्याशी संजय दीक्षित, फतेहपुर सदर से पूर्व प्रत्याशी समीर त्रिवेदी, गोंडा कर्नलगंज के पूर्व प्रत्याशी संतोष तिवारी, मूलचंरन निषाद सहित बसपा के तमाम नेताओं ने हाथी छोड़ साइकिल पर सवार हो गए हैं। इसी तरह खलीलाबाद के भाजपा विधायक जय चौबे, अजय दुबे, विक्रम दुबे ने समर्थकों ने साथ सपा की सदस्यता ली। कुशीनगर के पूर्व विधायक आनंद शर्मा, शिवेंद्र पांडेय, आम आदमी पार्टी बरेली के जिला सचिव शिव औतार शर्मा, कांग्रेस के जलालुद्दीन सिद्दीकी ने भी सपा में आस्था जताते हुए सदस्यता ले ली।
विज्ञापन


इसी तरह निषाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद निषाद, बुंदेलखंड इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी, मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोबी अन्ना ने अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय की घोषणा की। सभी को सपा अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन श्रीमती रुक्मणी देवी निषाद भी अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुईं। इस दौरान पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने फरसा तथा संतोष तिवारी ने शंख चंक्र भेंट किया। मालूम हो कि इससे पहले भाजपा विधायक राकेश राठौर एवं बसपा के नौ विधायक सपा की सदस्यता ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सरकार ने लोकतंत्र नहीं राजतंत्र अपनाया

इस मौके पर विनय शंकर तिवारी ने कहा कि 2017 में जनता के बड़े समर्थन और उत्साह से यूपी में भाजपा की सरकार बनी लेकिन इस सरकार ने लोकतंत्र नहीं राजतंत्र अपनाया। लोगों के बोलने पर पाबंदी लगाई। काम किसी और का है पर पत्थर अपना लगवा रहे हैं।

इस सरकार में ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान किया गया

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग समाज में तोड़फोड़ कर रहे हैं। धरातल पर कोई काम सरकार ने नहीं किया। गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित इलाके के लिए कोई बजट नहीं दिया गया। गोरखपुर विशवविद्यालय में जाति विशेष के लोगों को नियुक्ति दी गई है। इस सरकार में ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान किया गया है। इस सरकार ने एनकाउंटर की नीति अपनाई है।

पूर्वांचल में पहले से ज्यादा मजबूत हुई सपा

कहा जा रहा है कि तिवारी परिवार के सपा में शामिल होने से सपा पूर्वांचल में पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। वहां की कई अन्य पार्टियों से भी सपा का गठबंधन हो चुका है। रविवार को बसपा से भी तमाम नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। पायल किन्नर ने सपा को समर्थन देने का वादा किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। उन्हें सपा किन्नर सभा का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed