फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poor youth will be provided with both skill training and jobs In UP Centre has allocated budget of 50 crore

UP News: गरीब युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ नौकरी भी दिलाएंगे, केंद्र से 50 करोड़ का मिला बजट

Sun, 24 May 2026 08:19 AM IST
Bhupendra Singh अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 24 May 2026 08:19 AM IST
सार

यूपी में गरीब युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ नौकरी भी दिलाई जाएगी। इसके लिए यूपी कौशल विकास मिशन ने कार्ययोजना बनाई। केंद्र से 50 करोड़ का बजट मिला है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
poor youth will be provided with both skill training and jobs In UP Centre has allocated budget of 50 crore
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में युवाओं को कौशल निखारकर रोजगार व स्वरोजगार के लिए तैयार करने की कवायद गति पकड़ रही है। इसके तहत उप्र कौशल विकास मिशन न सिर्फ प्रशिक्षण लक्ष्य बढ़ाया है, बल्कि अब इसका विस्तार अत्यंत गरीब परिवार के युवाओं तक करने का निर्णय लिया है। खास यह कि इन युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ ही न्यूनतम वेतनमान पर रोजगार भी दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


मिशन की हाल ही हुई बैठक में इस बात की कार्ययोजना तैयार की गई कि प्रदेश के जीरो पॉवर्टी के तहत आने वाले परिवारों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल विकास मिशन उन्हें कौशल प्रशिक्षण देगा। 

विज्ञापन

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा

इसके लिए मिशन ने विशेष कार्ययोजना बनाई है। जल्द ही इसके दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे। मिशन के अनुसार कौशल विकास मंत्रालय ने इस विशेष योजना के तहत 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे इन युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्हें न्यूनतम छह महीने तक 16500 की नौकरी दिलाने की अनिवार्यता भी की जाएगी। यह लक्ष्य कौशल प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनिंग पार्टनर को दिया जाएगा। मिशन के अनुसार ड्राइवर, फिटर, मैकेनिक, रसोइयां, स्वास्थ्य सहयोगी जैसे कई क्षेत्र हैं, जिसमें इनके लिए बेहतर मौके मिल सकते हैं।

20 हजार युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

मिशन के अधिकारियों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत जीरो पॉवर्टी परिवार के 20 हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण आवासीय होगा। इससे युवाओं को किसी तरह की दिक्कत प्रशिक्षण लेने में नहीं होगी। खास यह कि इसके लिए इन्हें अपना क्षेत्र भी नहीं छोड़ना होगा। इस योजना से अत्यंत गरीब के परिवारों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में भी काफी सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed