फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pooja Pal wrote letter to Akhilesh Yadav saying I have lost faith in SP policies

UP News: 'मेरी हत्या हुई तो सपा व अखिलेश होंगे दोषी...', पूजा पाल ने सपा मुखिया को पत्र लिखकर साधा निशाना

Fri, 22 Aug 2025 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 07:49 PM IST
सार

सपा से निकाले जाने के बाद पूजा पाल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि सपा की नीतियों से मेरा भरोसा उठ गया है। भाजपा सरकार में मेरे पति के हत्यारों को सजा मिली। जबकि, सपा हत्यारों का साथ दे रही थी।

विज्ञापन
Pooja Pal wrote letter to Akhilesh Yadav saying I have lost faith in SP policies
पूजा पाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कहा कि उनके पति की तरह संभवत: उनकी भी हत्या हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो शासन और प्रशासन सपा और अखिलेश यादव को वास्तविक दोषी मानें। एक बेकसूर, विधवा, अनाथ, अति पिछड़े की बेटी को सपा के लोग सोशल मीडिया पर गंदी गालियां और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

विज्ञापन


पूजा पाल ने लिखा है कि मैंने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई है। अब मुझे मौत भी मिले तो गर्व होगा। आपने जिस तरह मुझे बीच रास्ते में अपमानित कर मरने के लिए छोड़ दिया है, उससे सपा के आपराधिक अनुयायियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है।

विज्ञापन

जनता और पाल समाज मेरी शक्ति बनेंगे

उन्होंने पत्र में लिखा कि पार्टी से निष्कासन का दर्द छोटा है। मुझे भरोसा है कि प्रदेश की जनता और पाल समाज मेरी शक्ति बनेंगे और मैं फिर लड़कर जीतूंगी। मैं विपरीत परिस्थितियों में बिना सपा के सहयोग के दो बार विधायक बनी। मैंने सपा के नेताओं के कहने पर पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ा और तीसरी बार विधायक बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जब मैं सपा में काम करने लगी तो मुझे अहसास हुआ कि यहां पिछड़े, अति-पिछड़े और दलित दूसरे दर्जे के नागरिक हैं। पहले दर्जे के नागरिक तो मुस्लिम ही हैं, भले ही वे कितने बड़े अपराधी हों। उनको सम्मान देना, ताकत बढ़ाना सपा की पहली प्राथमिकता है। मैंने कई बार प्रयास किया कि आप मेरे पति के हत्यारों को सजा दिलाएंगे, लेकिन निराशा हाथ लगी।


भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर मेरा निष्कासन किया गया

वहीं भाजपा में चाहे जितना बड़ा अपराधी हो, उसे सजा दी जाती है। यदि राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर मेरा निष्कासन किया गया है तो मैं पूछना चाहती हूं कि अभी आपने दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में खुद भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed