फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pooja bhatt confess that she also face eve teasing

मुंबई में पूजा भट्ट के साथ हुई थी छेड़खानी

Wed, 29 Apr 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 29 Apr 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
pooja bhatt confess that she also face eve teasing

‘मुंबई में मेरे साथ कई बार छेड़छाड़ हुई...’ मंगलवार शाम वीमेन पावर लाइन 1090 पहुंची बालीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट के इतना कहते ही महिलाकर्मी हैरान होकर उन्हें घूरने लगीं। किसी ने कहा, ‘आप तो प्रोटेक्टेड हैं’ तो कोई बोली, ‘आप के साथ कौन छेड़छाड़ कर सकता है?’

विज्ञापन


सवालों के बीच पूजा मुस्कुराईं। उन्होंने कहा, ‘छेड़छाड़ की घटनाएं हर जगह और हर किसी के साथ होती हैं। सेलिब्रिटी हो या आम महिला, कुत्सित मानसिकता वाले आदमियों की इस फितरत से शायद ही कोई बच सका हो।’
विज्ञापन


पूजा भट्ट ने कहा कि रोज कोई न कोई फोन करके परेशान करता था। शिकायत करने पर पुलिस ने एफआईआर लिखने की फार्मेलिटी कर ली। पुलिस भी ऐसे मामलों में ज्यादा सपोर्ट नहीं करती। मेरे मामले में भी ऐसा ही हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने वाला बहुत दिनों में पकड़ा गया

pooja bhatt confess that she also face eve teasing

छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ने में बहुत दिन लगा दिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट लिखाने की भी जरूरत नहीं। सिर्फ 1090 नंबर डायल करो। पुलिस छेड़छाड़ करने वालों से निपट लेगी।

उन्होंने आईजी महिला प्रकोष्ठ नवनीत सिकेरा को वीमेन पॉवर लाइन की स्थापना के लिए फोन कर बधाई भी दी। आईजी ने बताया कि वह हैदराबाद में ट्रेनिंग पर आए हैं। पूजा अपनी फिल्म मदर के सिलसिले में राजधानी आई थीं।

पूजा ने भविष्य में अपनी फिल्म में वीमेन पावर लाइन के बारे में दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी न किसी फिल्म में वह वीमेन पॉवर लाइन के स्टाफ और वर्किंग को दिखाएंगी।

संसद में महिलाओं के कपड़े छोटे होने संबंधी विवादित बयान के बारे में बातचीत करने पर पूजा भट्ट ने कहा कि सांसद जनप्रतिनिधि होते हैं, जिन्हें जनता चुनकर भेजती है। ऐसे में उनके लिए कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

पूजा भट्ट ने कहा कि सांसदों के बारे में कहने के बजाए वह यह संदेश देना चाहती हैं कि महिलाओं के कपड़े नहीं आदमी की सोच बड़ी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed