{"_id":"67e6f81478c9add8090edf94","slug":"polytechnics-notice-to-be-given-before-students-are-prevented-from-exams-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1135192-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक: विद्यार्थियों को परीक्षा से रोकने से पहले देनी होगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक: विद्यार्थियों को परीक्षा से रोकने से पहले देनी होगी सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय, अनुदानित व निजी पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा से किसी विद्यार्थी को रोकने से पहले प्रधानाचार्यों को प्राविधिक शिक्षा परिषद को इसकी जानकारी देनी होगी। इसके बाद विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षार्थी बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन यूपी की वेबसाइट के जरिये 10 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि फीस शुल्क ऑनलाइन ही जमा करें। ट्रेजरी चालान और बैंक ड्राफ्ट से शुल्क मान्य नहीं होगा। ऐसी स्थिति पर आवेदन निरस्त माने जाएंगे।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, 31 मार्च तक विद्यार्थी स्टूडेंट लॉगिन पर प्रोविजनल परीक्षा फॉर्म देख सकते हैं। इसमें नाम, परीक्षा संबंधी विषयों की जानकारी व परीक्षा शुल्क का विवरण दिया गया है।
स्टूडेंट लॉगिग के जरिये ही एक से 10 अप्रैल तक शुल्क जमा होंगे। 12 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म परिषद को अग्रसारित किया जाएगा। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 12 की मध्यरात्रि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में समय से पहले परीक्षा आवेदन व शुल्क जमा कर दें। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव अजित कुमार ने राजकीय, अनुदानित व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों को आदेश जारी किया है।