{"_id":"67b4ec09b00f4e57250486ad","slug":"polytechnic-students-will-learn-to-make-vehicles-in-modern-lab-lucknow-news-c-13-knp1002-1083549-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आधुनिक लैब में वाहन बनाना सीखेंगे पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आधुनिक लैब में वाहन बनाना सीखेंगे पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी आधुनिक प्रयोगशाला में पढ़ाई के साथ ही वाहन बनाना सीखेंगे। मारुति सुजुकी कंपनी प्रयोगशाला का पूरा खर्च उठाएगी। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अप्रैल तक सौगात मिलने की संभावना है। विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
टाटा मोटर्स की विशेष पहल के बाद अब मारुति सुजुकी कंपनी भी पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयोगशाला बनाने जा रही है। जहां इंजन, बॉडी, सीएनसी, पेट्रोल और ईवी से चलने वाली कार की विशेषताओं के बारे में बताया जाएगा। इंजीनियर के सहयोग से कार बनाने की विधि को भी विद्यार्थी सीख सकेंगे।
राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिकल, सिविल, साइबर सुरक्षा व अन्य तकनीक कोर्स की प्रयोगशाला की व्यवस्था बेहतर की जा रही है। इसी के तहत मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशाला बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लैब में एक साथ 150 से 200 विद्यार्थी प्रैक्टिकल कर सकेंगे।
विज्ञापन
लैब में रोबोट तकनीक का भी होगा उपयोग
राजकीय पॉलीटेक्निक की पुरानी प्रयोगशाला को आधुनिक प्रयोगशाला में बदलने की तैयारी है। यहां नवनिर्मित प्रयोगशाला में रोबोट तकनीक का भी उपयोग होगा। इस तकनीक का उपयोग वाहन बनाने में किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित नई तकनीक से एक स्थान पर बैठै-बैठे कैसे वाहन के पार्ट को जोड़ा जाए, इस विधि को विद्यार्थी सीख सकेंगे।