{"_id":"67feafc8b4617cb1270e0f13","slug":"polytechnic-students-can-apply-for-exams-by-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1159209-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब 20 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब 20 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीते दिनों प्राविधिक शिक्षा परिषद का सर्वर ठप होने से करीब 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए। ऐसे में राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को सहूलियत देते हुए सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
पॉलीटेक्निक की सम सेमेस्टर, वार्षिक और बैकपेपर की परीक्षा जून में है। इससे पहले सभी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्टूडेंट आईडी से ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके बाद संस्थान के प्रधानाचार्यों के जरिये प्राविधिक शिक्षा परिषद को आवेदन भेजना है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी, लेकिन सर्वर ठप रहने से राजधानी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सके। ऐसे में अब परिषद ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव अजीत कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौजूद समय में सर्वर सही से काम कर रहा है। 20 के बाद आवेदन तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया वे 20 तक हर हाल में कर दें।