{"_id":"5adebd734f1c1b360b8b6415","slug":"polytechnic-student-will-get-certificate-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक छात्रों को ऑनलाइन मिलेंगे सारे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक छात्रों को ऑनलाइन मिलेंगे सारे प्रमाण पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को अब प्रमाणपत्र के लिए न तो संस्थान के बाबुओं के पास चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही निर्धारित फीस से अधिक राशि खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
छात्रों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने छात्रों व कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण 13 सेवाओं को जनहित गारंटी अधिनियम में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
छात्रों को अब सभी तरह के प्रमाण पत्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल व जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन ही उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही विभाग के रिटायर कर्मियों के पेंशन व जीपीएफ आदि से संबंधित आवेदन का निस्तारण ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा विभाग ने 13 सेवाओं को सरकार की ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में शामिल करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत पॉलीटेक्निक छात्रों के सभी प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन ही जारी होंगे।
इसी तरह सरकारी व अनुदानित पॉलीटेक्निक के रिटायर कर्मचारियों के जुड़े पेंशन, जीपीएफ व अन्य देयक संबंधी मामलों का निस्तारण भी ऑनलाइन होगा। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन करने और उसके जरिये प्रमाण लेने पर तो कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, पर जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र व ई-सुविधा केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज देना होगा।
प्राविधिक शिक्षा सचिव भुवनेश कुमार ने बताया कि छात्रों से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन करने से उनका आर्थिक शोषण नहीं हो सकेगा।
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से मिलेंगी ये सेवाएं
- पॉलीटेक्निक छात्रों को स्थानांतरण व माइग्रेशन सर्टिफिकेट, डिप्लोमा प्रमाण पत्र, अंकपत्र, स्क्रूटनी के परिणाम, बैक पेपर के परिणाम, अंकपत्रों की त्रुटियां ठीक कराना, प्रॉविजनल प्रमाण पत्र, कॉशन मनी, चरित्र प्रमाण पत्र
- अनुदानित पॉलीटेक्निक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी आवेदन का निस्तारण, भविष्य निधि के अंतिम भुगतान से संबंधित प्रमाण पत्र