फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polytechnic_promotion_principal post

पॉलीटेक्निक में सात साल बाद हुआ प्रमोशन

Fri, 29 Nov 2013 08:41 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
polytechnic_promotion_principal post

सरकारी पॉलीटेक्निक में तैनात विभागाध्यक्षों व प्रवक्ताओं के

विज्ञापन
लिए आखिर वह दिन आ ही गया जब उन्हें प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति दे दी गई।

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने लोकसेवा आयोग की सहमति से 53 विभागाध्यक्ष व प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति दी है।

इसमें 38 विभागाध्यक्ष तथा 15 प्रवक्ता शामिल हैं। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा नीरज गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी भी कर दिया।


पढ़ें- ‘एक माह में 15 हजार कांस्टेबलों को प्रमोशन’

प्रदेश के सरकारी पॉलीटेक्निक में 2006 में प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नतियां दी गईं थीं। इसके बाद वरिष्ठता को लेकर विवाद हो गया और मामला कोर्ट में चला गया।

मामला इतना लंबा खिंचा कि स्थाई प्रधानाचार्य रिटायर होने लगे और कनिष्ठों को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया जाने लगा।

पढ़ें- रिटायरमेंट के साढ़े तीन साल बाद प्रमोशन

विज्ञापन


इस संबंध में विभागाध्यक्ष और प्रवक्ताओं ने विशेष सचिव आरके सिंह से मिलकर अनुरोध किया कि सरकार कोर्ट में अपना पक्ष रख दे ताकि सालों से रुकी पदोन्नति की राह आसान हो सके।

इस दिशा में प्रयास हुआ और सात साल बाद पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया। प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति पाने वालों को वेतन बैंड 15600-39100 ग्रेड पे 7600 रुपये दिया जाएगा।

और खबरों के लिए यहां आएं..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed