फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic: Online counseling for pharmacy courses from 11th

पॉलीटेक्निक : फार्मेसी पाठ्यक्रम में ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 से

Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic: Online counseling for pharmacy courses from 11th
लखनऊ। राजकीय, अनुदानित और सभी निजी पॉलीटेक्निक में संचालित फार्मेसी पाठ्यक्रम में ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी। जेईईईयूपी की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार, चार चरणों में फार्मेसी कोर्स की काउंसिलिंग होगी। पहले चरण की काउंसिलिंग 11 से 16 दिसंबर, दूसरे चरण की 17 से 21 दिसंबर और तीसरे चरण की 22 से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन होगी। 30 दिसंबर से नए सत्र की कक्षाएं शुरू होने की जानकारी दी गई है। तीनों चरणों की काउंसिलिंग में खाली सीटें रहने की स्थिति में चौथे चरण की विशेष काउंसिलिंग 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा परिषद के प्रवेश प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि कोर्स में सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित शुल्क और काउंसिलिंग शुल्क के साथ 3250 रुपये पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। कांउसिलिंग के साथ ही अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच भी ऑनलाइन माध्यम से होगी। ऐसा न करने पर प्रवेश निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed