{"_id":"5eb57ffb38f97a4601572092","slug":"polytechnic-online-application-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए अब 20 तक करें आवेदन, पांच व छह जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए अब 20 तक करें आवेदन, पांच व छह जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा
Fri, 08 May 2020 09:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि 20 मई तक बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 11 मई थी। प्रवेश परीक्षा पांच और छह जुलाई को होगी।
विज्ञापन
परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि 20 मई तक आवेदन के बाद अभ्यर्थी 21 से 25 मई के बीच आवेदन फॉर्म की गलतियां सुधार सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की तारीख में भी बदलाव हो गया है।
विज्ञापन
नये कार्यक्रम के अनुसार ग्रुप ए की परीक्षा पांच जुलाई को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ऑफलाइन होगी। पांच जुलाई को ही ग्रुप ई की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन
ग्रुप बी से लेकर आई तक की परीक्षा छह जुलाई को सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच ऑनलाइन होगी। इसी दिन ग्रुप-के की सभी परीक्षाएं 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच ऑनलाइन होंगी। परिषद के सचिव ने अभ्यर्थियों को नियमित वेबसाइट देखने की सलाह दी है।