{"_id":"6874141f4b28b4700c016553","slug":"polytechnic-more-than-63-thousand-students-did-not-get-admission-in-the-second-phase-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1291728-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक: दूसरे चरण में 63 हजार से अधिक छात्रों को नहीं मिला दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक: दूसरे चरण में 63 हजार से अधिक छात्रों को नहीं मिला दाखिला
Mon, 14 Jul 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के राजकीय और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। 27 जून से शुरू हुई ऑनलाइन काउंसिलिंग के दूसरे चरण में 63 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका। अब इनके लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग 16 जुलाई के बाद प्रस्तावित है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण का आवंटन परिणाम 12 जुलाई को जारी किया गया, जिसमें 1,13,961 अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम व संस्थान के लिए विकल्प चुना था। इनमें से 50,614 को संस्थान और पाठ्यक्रम आवंटित किया गया। इन चयनित अभ्यर्थियों को 16 जुलाई तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 1,47,311 सीटों पर दाखिले के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन 96,697 सीटें अब भी खाली हैं। इनमें सबसे अधिक खाली सीटें सामान्य वर्ग में हैं। सामान्य वर्ग की 16593, एससी वर्ग की 13731 जबकि, एसटी वर्ग में 1769 सीटों पर प्रवेश होने हैं।