{"_id":"61a140478d0af574bb4ed6ce","slug":"pollution-increased-in-lucknow-lucknow-news-lko6062500127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा बहुत है खराब, जरा संभलकर चलो जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा बहुत है खराब, जरा संभलकर चलो जनाब
विज्ञापन
राजधानी की हवा सर्दियां बढ़ने के बाद शुक्रवार को सबसे अधिक प्रदूषित रही। इस दौरान एक्यूआई 285 रिकॉर्ड हुआ।
साथ ही लालबाग, अलीगंज, तालकटोरा और बीबीएयू इलाकों की हवा की सेहत बहुत बिगड़ी हुई मिली। इन इलाकों में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, 72 घंटे से लगातार हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में हवा की हालत और बिगड़ सकती है।
ऐसे में यूपीपीसीबी ने नगर निगम की मदद से धूल की सफाई के लिए कार्रवाई शुरू करा दी है। कूड़ा व मलबा हटाने से लेकर सड़कों व पेड़ों को धोया जा रहा है। निर्माण साइटों को भी ग्रीन नेट का उपयोग कर ढककर काम कराने के लिए निर्देश जारी हुए हैं।
कहां कैसा रहा हवा का हाल
लोकेशन एक्यूआई
तालकटोरा 366, बहुत खराब
अलीगंज 314, बहुत खराब
लालबाग 341, बहुत खराब
गोमतीनगर 218, खराब
बीबीएयू 308, बहुत खराब
कुकरैल 202, खराब
लगातार बढ़ रहा प्रदूषण
नवंबर एक्यूआई
24 259, खराब
25 260, खराब
26 285, खराब
स्मॉग गन को ठीक करवाएगा यूपीपीसीबी
प्रदूषण घटाने में नाकाम साबित हो रहीं स्मॉग गन को यूपीपीसीबी नगर निगम से ठीक कराएगा। इसके लिए यूपीपीसीबी नगर निगम के अधिकारियों के संपर्क में है, जिससे ब्रीदिंग जोन में 15 फुट से अधिक ऊंचाई तक पानी की बौछार की जा सके। वहीं शुक्रवार को भी नगर निगम की स्मॉग गन सड़कें धोने का काम करती रहीं। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन ने बताया कि अमर उजाला की खबर का संज्ञान लिया गया है। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक की जाएगी, जिससे इनका सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित हो सके। हवा में प्रदूषण कम करने के लिए इसे सुनिश्चित कराना जरूरी है। हजरतगंज सहित कई इलाकों में शुक्रवार को स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन इससे ऊंचाई तक पानी की बौछार नहीं पहुंच पा रही है।