{"_id":"65b67bb8b98cdca3b6061df8","slug":"politics-cm-yogi-congratulated-nitish-akhilesh-taunted-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: सीएम योगी ने दी नीतीश को बधाई, अखिलेश बोले- पीएम उम्मीदवार को सीएम तक किया सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: सीएम योगी ने दी नीतीश को बधाई, अखिलेश बोले- पीएम उम्मीदवार को सीएम तक किया सीमित
Sun, 28 Jan 2024 09:37 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:37 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का यह कदम जनता का अपमान है। जनता इसका बदला आने वाले चुनावों में नीतीश से लेगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश कुमार ने महागठबंधन को तोड़ते हुए एनडीए के साथ मिलकर फिर से मुख्मंत्री की शपथ ले ली है। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने अपने एक्स एकाउंट पर बिहार में नवगठित सरकार को शुभकामनाएं देते हुए नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम को भी बधाई दी है। सीएम योगी ने लिखा है, नीतीश कुमार को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि बिहार में बनी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सेवा, सुशासन और विकास के उत्कृष्ट मानक स्थापित करेगी।
विज्ञापन
अखिलेश बोले जनता का अपमान
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स के माध्यम से बिहार के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की आशंका से पैदा हुई हताशा का नतीजा है, जिसने साजिश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया। भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अगला वोट बिहार के सम्मान को बचाने और भाजपा को हराने के लिए डालेगा।
विज्ञापन