राज्यपाल आनंदी बेन सहित विपक्ष के नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी के पिता के निधन पर जताया शोक
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी के पिता के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्घांजलि दी । वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मा0 मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन विज्ञापन
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें । ॐ शांति ॐ — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 20, 2020
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 20, 2020
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर शोक जताया
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) April 20, 2020
इस दुःख की घड़ी में परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दुःख सहने का संबल प्रदान करें।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया:
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) April 20, 2020
ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें ।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।