{"_id":"681ae6be55ab998cfb01f924","slug":"politicians-reaction-on-operation-sindoor-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: मायावती ने सेना के पराक्रम को सराहा, अखिलेश सहित राजनेताओं ने कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: मायावती ने सेना के पराक्रम को सराहा, अखिलेश सहित राजनेताओं ने कही ये बातें
Wed, 07 May 2025 11:17 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 May 2025 11:17 AM IST
सार
Mayawati on AirStrike: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना के पाकिस्तान को दिये गए मुंहतोड़ जवाब पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सेना के पराक्रम की सराहना की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Akhilesh Yadav On Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने सेना के शौर्य की सराहना की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ’आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय।
विज्ञापन
पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की भारतीय सेना की ’आपरेशन सिंदूर’ कार्रवाई गौरवमय व सराहनीय।
— Mayawati (@Mayawati) May 7, 2025
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पराक्रम की विजय होती है। उन्होंने एक्स पर कहा कि पराक्रमो विजयते! !!!!
पराक्रमो विजयते! !!!!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 7, 2025
विज्ञापन
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है।