फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   political use of army's gallant is shameful said salman khurshid

शर्मनाक है सेना की जांबाजी का राजनीतिक इस्तेमाल : सलमान खुर्शीद

Mon, 04 Mar 2019 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
political use of army's gallant is shameful said salman khurshid
salman khurshid

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर स्ट्रेटजी कमेटी की बैठक में भाग लेने आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने कभी पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय नहीं लिया। उन्हें शर्म आनी चाहिए, जो सेना की जांबाजी को अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि मेरे विदेश मंत्री के कार्यकाल में हमला किया गया था। हां, यह जरूर कहा कि जिस व्यक्ति (विंग कमांडर अभिनंदन) ने अटैक किया, वह वायुसेना में मेरे कार्यकाल में भर्ती हुआ था। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने सच कहा था, जिसे भाजपा तोड़-मरोड़ कर लोगों के सामने पेश कर रही है। 
विज्ञापन


विंग कमांडर अभिनंदन के मुद्दे पर खुर्शीद ने कहा कि अगर कोई फूल किसी खास मौसम में खिला है तो क्या उसे नहीं बताया जाएगा। फिर चुटकी लेते हुए कहा, पीएम नरेंद्र मोदी तो झूठ से काफी वाकिफ हैं, अगर मैंने कुछ गलत कहा है, कोई झूठ बोला है तो बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्शीद ने ट्वीट करके कहा, हमें अपने जवानों की बहादुरी पर फख्र है। साथ ही उन नेताओं पर शर्म भी आती है, जो राष्ट्रीय कृतज्ञता के इस विषय को अपने तुच्छ राजनीतिक हित साधने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed