फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   political parties put their chances on rich and powerful mens in byelection

उप चुनाव में भी राजनैतिक दलों ने लगाया बाहुबलियों पर दांव, 101 में से 35 प्रत्याशी करोड़पति

Tue, 15 Oct 2019 11:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 15 Oct 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
political parties put their chances on rich and powerful mens in byelection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 11 सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव में राजनैतिक दलों ने बाहुबलियों से परहेज नहीं किया है। इस चुनाव में कुल 109 प्रत्याशी मैदान में हैं। एडीआर ने इसमें से 101 प्रत्याशियों के हलफनामे का विश्लेषण किया है।
विज्ञापन


एडीआर के संयोजक संजय सिंह ने बताया कि जिन 101 प्रत्याशियों का विश्लेषण किया गया है उसमें से 24 प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इनमें से 21 प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से पीस पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मतीन के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं इसमें 10 गंभीर आपराध की धाराएं शामिल हैं। रामपुर से सपा प्रत्याशी तजीन फातिमा के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं, इसमें 9 गंभीर धाराएं शामिल हैं। वहीं प्रतापगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी के खिलाफ सात गंभीर धाराओं के दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 35 है। लखनऊ कैण्ट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अरुण द्विवेदी 22 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे धनी उम्मीदवार हैं। बीएसपी के ही कानपुर नगर से उम्मीदवार देवी प्रसाद तिवारी 12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 

इसी सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र मैथानी तीसरे सबसे धनी उम्मीदवार हैं। इनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ से अधिक है। वहीं सबसे गरीब उम्मीदवार रामपुर सीट से शीबा खान हैं। इनकी कुल संपत्ति 4029 रुपये की है। अच्छी बात यह है कि इन उम्मीदवारों में पढ़े लिखे ग्रेजुएट उम्मीदवारों की संख्या 61 है। जबकि पांचवीं से 12वंी पास उम्मीदवारों की संख्या 31 है। 11 सीटों पर होने जा रहे चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या 11 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed