फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Political parties active with the Election Commission in SIR

Lucknow News: एसआईआर में निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दल सक्रिय

Mon, 24 Nov 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Political parties active with the Election Commission in SIR
एसआईआर फाॅर्म भरवाने में समाजवादी पार्टी के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा भ
नगराम। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जहां निर्वाचन आयोग के बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने में लगे हुए हैं। वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। नगराम में बूथ संख्या 359 करोरवा के अलावा असलम नगर, नबीनगर, सहित अन्य बूथों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरवाने में सपा के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उमाशंकर वर्मा ने बताया कि गांवों में पहुंचकर मतदाताओं को इसके प्रति प्रेरित किया जा रहा है। मुकुंद खेड़ा निवासी मलखान सिंह के मुताबिक बूथ संख्या 124 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनी वर्मा को बूथ लेवल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है, जो घर-घर एसआईआर फॉर्म गणना प्रपत्र वितरित कर रही हैं। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा का कहना है कि आम नागरिकों को एसआईआर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed