फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   political journey of new Kerala governor arif khan

विकासवादी सोच से राजनीति के शिखर तक पहुंचे आरिफ खान, बने केरल के राज्यपाल

Sun, 01 Sep 2019 04:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 01 Sep 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
political journey of new Kerala governor arif khan
arif mohammad khan - फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान का बहराइच की राजनीति से बहुत गहरा रिश्ता रहा है। लंबे अरसे तक वह यहां की राजनीति से जुड़े रहे। आज उनके केरल का राज्यपाल बनते ही करीबी लोग उनके राजनीतिक सफर की याद कर रहे हैं। शाहबानो प्रकरण में सरकार से मतभेद के बाद आरिफ खान पूरे देश की राजनीति में एक अलग शख्सियत के रूप में सामने आए थे।
विज्ञापन


बुलंदशहर के स्याना तहसील के बारीजोत गांव के मूल निवासी आरिफ मोहम्मद खान 1980 के दशक में कांग्रेस के टिकट से पहली बार कानपुर से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे।पार्टी ने वर्ष 1984 में उनको बहराइच संसदीय सीट से प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा था। बहराइच की जनता के बीच वह एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरकर सामने आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कलराज राजस्थान आरिफ खान बने केरल के राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी को मिला महाराष्ट्र का कार्यभार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद वह जनता दल के टिकट से 1989 में चुनाव लड़े और जीत हासिल की। बहराइच में उनके राजनीतिक सफर के दौरान साथ रहने वाले कई धार्मिक संस्थाओं व शिक्षण संस्थाओं के सदस्य अब्दुल रहमान ने बताया कि आरिफ मोहम्मद खान शाहबानो प्रकरण को लेकर राजीव गांधी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ हो गए थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनकी सोच हमेशा विकासवादी रही है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राज सिंह ने कहा कि बहराइच की राजनीति से दूर रहने के बाद भी वह यहां के लोगों के साथ अपने लगाव के कारण हमेशा जुड़े रहते हैं। किसी से भी मुलाकात होते ही वह बहराइच के लोगों का हालचाल जानने को उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed