{"_id":"ca3d902cd3063b92a20a00d3ee683aaa","slug":"political-gossip-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगला खुशकिस्मत पार्टनर कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगला खुशकिस्मत पार्टनर कौन?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 Jul 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
राजनीति में विरोध का अपना ही रंग है। विरोधी दलों के जो नेता कहीं एक-दूसरे की बखिया उधेड़ते दिखते हैं तो दूसरी जगह बेहद अपनेपन से पेश आते हैं। सदन से लेकर सड़क तक सूबे में ऐसे वाकये भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
पर, आजकल नौकरशाही में भी कुछ ऐसा ही दौर चल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में जिन अफसरों को पानी पी-पी कर कोसा गया था अब वे ही अपनी नैया पार लगाने के लिए सरकार को काबिल लगने लगे हैं।
विज्ञापन
पिछली सरकार के तीन लाडले अफसरों को यह सरकार अब तक मुख्य धारा में ला चुकी है।
इन्हीं में से एक अफसर पिछले दो साल से उपेक्षा का दंश झेल रहे पार्टनरों की उपयोगिता को लेकर सरकार में लामबंदी में जुटे हुए हैं। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अगला खुशकिस्मत पार्टनर कौन होगा?
विज्ञापन