{"_id":"61ebb0768b088d11f25b9a7f","slug":"political-campaign-will-be-allowed-on-doordarshan-and-akashwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: दूरदर्शन व आकाशवाणी पर चुनाव प्रचार के लिए समय आवंटित, भाजपा को मिले सबसे ज्यादा 478 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: दूरदर्शन व आकाशवाणी पर चुनाव प्रचार के लिए समय आवंटित, भाजपा को मिले सबसे ज्यादा 478 मिनट
Sat, 22 Jan 2022 01:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:44 PM IST
सार
यूपी चुनाव के लिए अलग-अलग दलों के लिए प्रचार का समय दूरदर्शन और आकाशवाणी पर तय कर दिया गया है। 5 फरवरी से 5 मार्च तक प्रसारण की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को प्रचार के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी पर 1798 मिनट का समय आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भाजपा को 478 मिनट, सपा को 303, बसपा को 307, कांग्रेस को 151, आरएलडी को 107, सीपीआई को 92 और तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, एनपीपी को 90-90 मिनट का समय आवंटित किया गया है। प्रत्येक स्लॉट दस मिनट का होगा।
उन्होंने बताया कि दूरदर्शन पर 5 फरवरी से 5 मार्च तक 16 दिन प्रसारण होगा। इसका समय दोपहर 1 से 3 बजे तक होगा। आकाशवाणी पर 14 दिन का प्रसारण होगा। आकाशवाणी पर सुबह 1 से 11 बजे और शाम 5.30 से शाम 7.10 बजे तक प्रसारण होगा।
विज्ञापन