{"_id":"5d0e50878ebc3e46542126af","slug":"polio-vaccine-faizabad-desk-news-lko4666993185","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.30 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.30 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
अयोध्या-पुलिस लाइंस से पल्प पोलियो की जागरुकता रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम, सीएमओ व ?
- फोटो : FAIZABAD
3.30 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकाली गयी जन जागरूकता रैली
फोटो-
अयोध्या। जिले के 1271 बूथ पर पांच वर्ष तक के अनुमानित 4.60 लाख घरों के कुल 3.30 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम सिटी सोमदत्त मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रैली को रवाना किया।
रैली का नेतृत्व कर रहे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत 836 टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके लिए 35 मोबाइल टीम और 57 ट्रांजिट टीम लगाई गई है। यह अभियान 23 जून से एक जुलाई तक चलाया जाएगा। रविवार को जिला महिला अस्पताल मे इसका उद्घाटन किया जाएगा। किया गया। वहीं, नगरीय क्षेत्र के 10 विद्यालयों के लगभग 300 बच्चों के साथ अध्यापक-अध्यापिकाओं ने रैली में शामिल होकर जनपद को पोलियो मुक्त बनाने के लिए आम जन को जागरूक किया। सीएमओ ने कहा कि रैली के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सीबी दिवेदी, डा. एके सिंह, डॉ. आरके देव, एमए खान, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।