फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Policies of 15 customers were sold to another company

Lucknow News: 15 ग्राहकों की पॉलिसी दूसरी कंपनी को बेची

Mon, 12 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Policies of 15 customers were sold to another company
15 ग्राहकों की पॉलिसी दूसरी कंपनी को बेची
लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने तेलीबाग निवासी स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी शुभांशु सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। शुभांशु पर कंपनी के 15 ग्राहकों की पॉलिसी गलत तरीके से दूसरी बीमा कंपनी को बेचने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि संदीप एच सिंह की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


संदीप की कंपनी विभूतिखंड में है। उनके मुताबिक, शुभांशु कंपनी में एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। वह बैंक ऑफ इंडिया शाखा गौरी बाजार, सरोजनीनगर में कंपनी के एजेंट के रूप में बैठता था। आरोप है कि कंपनी के 15 ग्राहकों ने शुभांशु के खिलाफ आवेदन पत्रों में गलत संपर्क नंबर अपडेट करने की शिकायत की थी। जांच में पता चला कि ग्राहकों के नंबर गलत अंकित कर उनकी पॉलिसी यूनिट लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को बेच दी है। स्पष्टीकरण मांगने पर उसने धोखाधड़ी स्वीकार ली और गायब हो गया। इस पर कंपनी ने उसे निकाल दिया था।
विज्ञापन

इस बीच पता चला कि शुभांशु ने बैंक में बैठने के दौरान कंपनी के ग्राहक रानी पाल के तीन लाख, रामविलास के एक लाख और चेतराम के चार लाख रुपये का गबन किया था। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक मामले की विवेचना की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed