फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policemen will be honored who done exceptional job during election duty

लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Tue, 28 May 2019 01:07 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 28 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
policemen will be honored who done exceptional job during election duty
OP SINGH UP DG - फोटो : SELF
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान कठिन परिस्थितियों में बेहतरीन परिणाम देने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को डीजीपी सम्मानित करेंगे। उन्हें काम के आधार पर कमेंडेशन डिस्क से लेकर प्रशस्ति पत्र तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने चुनाव ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य किए हैं। जिन पुलिस कर्मियों को प्रशंसा चिह्न के लिए चुना जाएगा, उन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसलिए चुनाव में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को जल्द ही लखनऊ बुलाकर उनके साथ चाय पीएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा, प्रदेश में चुनाव हिंसा मुक्त रहा। इसके लिए एक दिन नहीं बल्कि कई दिनों की तैयारी काम आई। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने व माहौल खराब करने की 337 शिकायतें मिलीं, जिनका समय रहते निस्तारण किया गया। 
Trending Videos

डीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार भी पहले ही बेहतर ढंग से चुनाव संपन्न कराने वाली अपनी टीम की हौसला अफजाई कर चुके हैं। उनका कहना है कि लगभग डेढ़ माह और सात चरण का चुनाव वह भी भीषण गर्मी में कराना आसान काम नहीं था।

फिर भी पूरे चुनाव के दौरान कहीं भी कोई हिंसा या बवाल नहीं हुआ। हालांकि कुछ एक जिलों में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश जरूर की गई है, जिसे पुलिस ने समय रहते संभाल लिया। ऐसे पुलिस कर्मी इनाम के हकदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed