{"_id":"67db2e76a6c8d4ac3f0f2f59","slug":"policemans-son-fired-five-bullets-on-property-dealer-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1122003-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर पर सिपाही के बेटे ने चलाईं पांच गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर पर सिपाही के बेटे ने चलाईं पांच गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के भूहर में बुधवार को प्राॅपर्टी डीलर बीरू यादव पर फरीदीपुर निवासी सिपाही के बाइक सवार बेटे निशांत पांडेय ने पिस्टल से ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली बीरू को नहीं लगी। लोगों के पथराव करने पर बाइक सवार तीनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीरू यादव के मुताबिक, वह और निशांत दोस्त थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे निशांत ने कॉल की थी, मगर उन्होंने कॉल नहीं उठाई। आरोपी ने सुबह 9:18 बजे फिर कॉल की। कॉल उठाने पर निशांत ने मिलने के लिए कहा। बीरू ने निशांत को घर बुला लिया।
इसी बीच वह पड़ोस में बनी दुकान के बाहर जाकर बैठ गए। तभी बाइक से निशांत, साथी काकोरी के दशहरी मोड़ निवासी मयंक यादव व मोहान रोड के राज सिंह के साथ दुकान पर पहुंचा। निशांत ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से फायर कर दिया। उनके भागने पर आरोपी निशांत ने चार राउंड और फायर किए।
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका
गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग डर गए। हालांकि, लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों पर पथराव कर दिया। इससे आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर श्रीकांत ने खोखे जब्त कर लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी मयंक और राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। निशांत की तलाश की जा रही है।
पिता के नाम है पिस्टल
इंस्पेक्टर ने बताया कि निशांत के पिता गोंडा के एक थाने में तैनात हैं। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल उनके नाम पर है, जो घर में रखी थी। पुलिस ने आरोपी के पिता से भी संपर्क किया है।