सरोजनीनगर। कस्बे में सोमवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से कार सवार सिपाही घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। कानपुर निवासी सिपाही निशांत यादव शाम करीब पांच बजे अपनी कार से किसान पथ होते हुए रायबरेली की ओर से कानपुर रोड की ओर जा रहे थे। उन्हें सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा के पास किसान पथ से उतरकर कानपुर रोड पर जाना था। गलती से वहां उतरने के बजाय वह कट से करीब 100 मीटर आगे निकल गए। बाद में नीचे उतरने के लिए कार मोड़ने लगे। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी, जिससे निशांत घायल हो गए। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। (संवाद)

डीसीएम से टक्कर में क्षतिग्रस्त कार व घायल सिपाही।

डीसीएम से टक्कर में क्षतिग्रस्त कार व घायल सिपाही।

डीसीएम से टक्कर में क्षतिग्रस्त कार व घायल सिपाही।