{"_id":"66ec28eb461c09b3500ffcb9","slug":"policeman-dies-after-being-hit-by-train-lucknow-news-c-13-lko1027-880220-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेन से कटकर सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेन से कटकर सिपाही की मौत
Thu, 19 Sep 2024 07:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा में बुधवार देर रात ट्रेन से कटकर सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्नाव के हसनगंज में रहने वाले सिपाही सुनील कुमार रावत (50) आलमबाग के गढ़ी कनौरा में रहते थे। वह सीतापुर के तंबौर थाने में तैनात थे। इंस्पेक्टर तालकटोरा के मुताबिक सुनील शाम को राजाजीपुरम जाने के लिए घर से पैदल निकले थे। आशंका है कि वह आरएलबी अस्पताल के पास पेशाब करने रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिवार में पत्नी अनीता और बेटा उत्कर्ष है।