{"_id":"60380ab48ebc3ee8fe118690","slug":"policeman-caught-redhanded-in-mall-after-thept-shirts-suspend-lucknow-news-lko566785112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में चोरी करते रंगेहाथ दबोचा गया सिपाही, जमकर हुई पिटाई, पुलिस कमिश्नर ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल में चोरी करते रंगेहाथ दबोचा गया सिपाही, जमकर हुई पिटाई, पुलिस कमिश्नर ने किया निलंबित
विज्ञापन
लखनऊ मॉल में खरीदारी करने गए सिपाही की चोरी के आरोप में हुई पिटाई
- फोटो : LKO CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हुसैनगंज के वी-मॉर्ट मॉल में चोरी करते हुए सिपाही को लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सिपाही ने वर्दी के नीचे चोरी की तीन शर्ट पहन रखी थी। इस वारदात की वीडियो बृहस्पतिवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं उसके खिलाफ जांच का आदेश भी दे दिया है।
प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज दिनेश कुमार बिष्ट केमुताबिक, सिपाही आदेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। वह हुसैनगंज चौराहे पर स्थित वी-मॉर्ट मॉल गया था। उसने वहां तीन शर्ट पसंद कीं। उसे पहनने के बाद ऊपर से वर्दी पहन ली। फिर मॉल से निकलने लगा।इसी बीच कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। कर्मचारियों ने जब दबोचा तो वह उन पर रौब गांठने के बाद उनसे हाथापाई करने लगा। इसी बीच कर्मचारियों ने उसकी वर्दी उतारने की कोशिश की। इस दौरान वर्दी केनीचे शर्ट दिखीं। शर्ट चोरी के खुलासे के बाद कर्मचारियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
डिटेक्टर के सिग्नल से दबोचा गया
शर्ट चोरी कर जाते समय सिपाही मेटल डिटेक्टर केपास पहुंचा ही था कि तभी सिग्नल पर तेजी से बीप की आवाज आने लगी। इस पर कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। इस दौरान कहासुनी होने लगी। मारपीट केबाद पहुंचे इंस्पेक्टर हुसैनगंज दिनेश कुमार बिष्ट पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत कराया। इसके बाद सिपाही से तीनों शर्ट की कीमत अदा करने को कहा। उसकी रसीद भी सिपाही ने हासिल कर ली। पुलिस के मुताबिक, वारदात 21 फरवरी की है जिसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिपाही गोमतीनगर विस्तार में तैनात था। उसे हाल ही में पुलिस लाइन भेजा गया था।
विज्ञापन
बर्खास्त किया जा सकता है सिपाही
बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आरोपी सिपाही आदेश कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया। वहीं सिपाही के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया है। जांच में आरोप सही पाये जाने केबाद नौकरी से बर्खास्त भी किया जा सकता है। उधर, सिपाही की वर्दी में पिटाई करने के मामले में माल कर्मचारियों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बिष्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम को तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।