फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Policeman caught having fun with his girlfriend

Lucknow News: प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया सिपाही

Sun, 19 Nov 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Policeman caught having fun with his girlfriend
लखनऊ। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को उसकी पत्नी ने शनिवार सुबह सरोजनीनगर में किराए के मकान में प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। कुछ दिनों पहले ही सिपाही ने पत्नी को पीटा था। पत्नी भी सिपाही है और शनिवार सुबह सास-ससुर उसे साथ लेकर बेटे को समझाने आए थे। काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर पत्नी ने पुलिस बुला ली और वीडियो बनाते हुए भीतर जाकर पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। महिला सिपाही ने पति, प्रेमिका व उसके घरवालों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी में तैनात महिला आरक्षी की शादी करीब पांच साल पहले सिपाही श्यामवीर से हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। श्यामवीर मौजूदा समय में पुलिस लाइन में तैनात है और सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया चौराहे के पास किराए के कमरे में रहता है।
विज्ञापन

पत्नी के मुताबिक आठ नवंबर को वह छुट्टी लेकर बच्चों के साथ पति के पास आई थी। यहां पति श्यामवीर ने उनके साथ मारपीट की और तलाक देने का दबाव बनाया। छानबीन करने पर पता चला कि पति की रिंकी कुमारी नामक युवती से नजदीकी है। छुट्टी खत्म होने पर पत्नी 14 नवंबर को मैनपुरी लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को श्यामवीर के माता-पिता बहू को साथ लेकर बेटे को समझाने के लिए सरोजनीनगर स्थित उसके मकान पहुंचे। काफी देर तक दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खुला। करीब दस मिनट बाद श्यामवीर ने गेट खोला तो भीतर रिंकी भी मिली। इस बीच पत्नी ने न सिर्फ पुलिस बुला ली बल्कि मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।
पत्नी का आरोप है कि रिंकी के उकसाने पर पति श्यामवीर ने सीटी डोरी से उनका गला दबाने का प्रयास किया। अपने घरवालों से भी मारपीट की। महिला सिपाही ने पति श्यामवीर, रिंकी और उसके परिजनों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। महिला सिपाही का आरोप है कि मौके से रिंकी को पकड़ने के बाद भी पुलिस ने छोड़ दिया।

डीसीपी मुख्यालय रईस अख्तर ने देर शाम सिपाही श्यामवीर को निलंबित कर दिया। पता चला कि पहले वह सरोजनीनगर थाने में तैनात था। पत्नी की शिकायत पर एक दिन पहले ही श्यामवीर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed