{"_id":"5d6b68cc8ebc3e93c02aee9e","slug":"policeman-ask-50-thousand-from-speculator-as-bribe-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने सट्टेबाज से मांगे 50 हजार, मुकदमे से नाम हटाने के लिए कर रहा था सौदा, मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने सट्टेबाज से मांगे 50 हजार, मुकदमे से नाम हटाने के लिए कर रहा था सौदा, मिली सजा
Sun, 01 Sep 2019 12:14 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Bribe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज थाने में तैनात सिपाही विश्वनाथ ने दो मुकदमों में वांछित चल रहे सट्टेबाज का नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। इसकी बातचीत का ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी महानगर संतोष कुमार सिंह को सौंपी है।
हसनगंज थानाक्षेत्र में खदरा इलाके में सट्टेबाजी की सूचना पर पुलिस ने 17 व 19 जुलाई को छापा डाला था। इस दौरान कई मोबाइल व पर्ची बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में इलाके के बड़े सटोरिये अनिल को मुख्य आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया। दोनों मुकदमों की वादी खुद पुलिस बनी थी। पहले मुकदमे में जांच अधिकारी ने चार्जशीट लगा दी।

वहीं, दूसरे की विवेचना चल रही है। इन मुकदमों से अपना नाम निकालने के लिए सट्टेबाज अनिल ने थाने में तैनात 2011 बैच के सिपाही विश्वनाथ से संपर्क किया। उसने नाम निकालने के लिए सट्टेबाज अनिल से 50 हजार रुपये की मांग की। जिसकी रिकार्डिंग सट्टेबाज ने कर ली। इसके बाद उसने उसे शनिवार को वायरल करा दिया। जिसकी जानकारी होने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सिपाही विश्वनाथ को निलंबित कर दिया।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक हसनगंज धीरेंद्र कुशवाहा के मुताबिक, सट्टेबाज अनिल हाईकोर्ट में भी पुलिस के खिलाफ गया था। हाईकोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस की नोटिस का पालन करने का निर्देश दिया। इसके बाद उसने सिपाही से संपर्क किया। रुपये की लेनदेन की बातचीत की जानकारी हुई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।