{"_id":"58ecdef54f1c1b9f36cf66e1","slug":"police-will-take-voice-sample-of-mulayam-singh-for-threat-call-to-ips-amitabh-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में IPS को धमकाने के मामले में घिर सकते हैं मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में IPS को धमकाने के मामले में घिर सकते हैं मुलायम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Apr 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार जाते ही यूपी पुलिस ने अब मुलायम सिंह यादव को घेरने की तैयारी कर ली है। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को धमकी देने के मामले में पुलिस अब मुलायम सिंह यादव का वायस सैंपल लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
बता दें कि मुलायम सिंह पर आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने धमकी देने का मामला हजरतगंज थाने में 10 जुलाई 2015 को मुकदमा दर्ज करवाया था। उस वक्त मुलायम सिंह और अमिताभ के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस ने इस मामले में आनन-फानन में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी इसके बाद विवेचना सीओ कृष्णानगर को ट्रांसफर कर दी गई थी। कृष्णानगर सीओ दिनेश कुमार ने सीजेएम कोर्ट में मुलायम सिंह की आवाज का नमूना लेने की बात रखी है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि कोर्ट में मुलायम सिंह का वायस सैम्पल लेने की अनुमति ली गई है।
विज्ञापन
बता दें कि सीजेएम कोर्ट ने अगस्त 2016 में भी मुलायम सिंह और अमिताभ ठाकुर की आवाज के नमूने के आदेश दिए थे लेकिन उस वक्त इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।