{"_id":"5b71bfd042c792015b5136d6","slug":"police-wants-to-cancel-the-bail-of-hapud-lynching-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ लिंचिंग केस में बैकफुट पर यूपी पुलिस, आरोपी की जमानत दर्ज कराने कोर्ट जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ लिंचिंग केस में बैकफुट पर यूपी पुलिस, आरोपी की जमानत दर्ज कराने कोर्ट जाएगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग के मामले में न्यायालय की सख्ती और आरोपियों के कुबूलनामे ने उप्र पुलिस को बैकफुट पर ला दिया है।
विज्ञापन
टीवी चैनल व एक पोर्टल के स्टिंग ऑपरेशन में इस घटना के आरोपियों के कुबूलनामे के बाद अब पुलिस न सिर्फ आरोपी की जमानत खारिज कराने के लिए कोर्ट जाने की बात कह रही है बल्कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा है कि इस मामले में मुख्य आरोपी के कुबूलनामे के वीडियो के आधार पर उसकी जमानत रद्द कराने के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी देगी। इस कांड में पहले 11 लोगों को नामजद किया गया था। इसमें से 9 को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
नौ में से मुख्य आरोपी समेत चार आरोपी पुलिस की लचर पैरवी के कारण जमानत पर रिहा हो गए। लेकिन एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में मुख्य आरोपी राकेश सिसोदिया यह कहते हुए दिख रहा है कि ‘जब वह जेल से छूटा तो उसका स्वागत हीरो की तरह किया गया। मुझे चार गाड़ियां जेल के बाहर लेने के लिए आईं। लोग हमारे पक्ष में नारे लगा रहे थे। यह मेरे लिए गौरव का क्षण था। सरकार की वजह से पुलिस हमारे साथ थी। आजम खां अगर सत्ता में होते तो यह सब संभव नहीं था।