{"_id":"6a7649e128597eb53605d0dc","slug":"police-verification-mandatory-for-railway-contractual-staff-lucknow-news-c-13-lko1070-1864398-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे संविदा कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे संविदा कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य
Sat, 08 Aug 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. की अध्यक्षता में शुक्रवार को जीआरपी पुलिस मुख्यालय में 12वीं राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की गोष्ठी ऑनइलान हुई। बैठक में रेलयात्रियों की सुरक्षा व अपराध पर जीरो टाॅलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए। रेलवे संविदा कर्मियों का पुलिस सत्यापन और पहचान पत्र धारण करना अनिवार्य किया गया।
प्रकाश डी. ने तकनीकी वृद्धि, पत्थरबाजी नियंत्रण और रेल पथ बाधित करने वालों से जुड़े विषयों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त ट्रैक पेट्रोलिंग पर जोर दिया। भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा बताते हुए इसकी सुरक्षा को सर्वोपरि बताया। सभी रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक है। यह भी कहा कि पिछले 25 वर्षों में जीआरपी की जनशक्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि नहीं हुई है। गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा सहित कई अधिकारी शामिल हुए। विभिन्न रेलवे क्षेत्रों के मुख्य ट्रैक इंजीनियरों ने भी भागीदारी की।