फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police under pressure due to self-immolation

दबाव में आई पुलिस...हर महिला के बैग-बॉटल की तलाशी

Wed, 14 Oct 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police under pressure due to self-immolation
दबाव में आई पुलिस... हर महिला के बैग-बॉटल की ली तलाशी
विज्ञापन

आत्मदाह के लिए दो और महिलाओं के आने की सूचना पर विधानभवन मार्ग किया बंद
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के सामने मंगलवार को आत्मदाह की कोशिश रोकने में असफल रही राजधानी पुलिस तिलमिला गई। उसने सड़क पर आती-जाती महिलाओं को खींच-खींचकर सरेराह उनकी तलाशी शुरू कर दी। दरअसल, खबर मिली थी कि दो और महिलाएं आत्मदाह को विधान भवन के आसपास आ रही हैं। ऐसे में हजरतगंज चौराहे से बापू भवन के बीच जितनी महिलाएं पैदल या ऑटो और ई-रिक्शा में नजर आईं, सबको रोक-रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की कार्रवाई से महिलाओं में गुस्सा दिखा।
जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के बावजूद महाराजगंज की महिला ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के सामने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। इससे तिलमिलाई पुलिस ने गुस्सा काम से हजरतगंज इलाके में आईं अन्य महिलाओं पर उतारा। अचानक धर-पकड़ होते देख महिलाएं दहशत में आ गईं। पुलिसकर्मी हैंडबैग और बैग लेकर जा रही महिला को खींचकर ले जाने लगीं तो वह घबराकर चीखने लगीं। बताया कि वह बच्चे की फीस जमा करने जा रही हैं, लेकिन पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। महिला को सड़क किनारे ले जाकर उसके बैग की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि आत्मदाह का ऐलान करने वाली महिलाओं की पहचान नहीं थी, इसलिए सबकी तलाशी ली गई। एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान ही एक महिला को पकड़ा गया जो गोंडा से आत्मदाह करने आई थी। हालांकि, उससे कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। उसने बताया कि वह आत्मदाह करने आई थी, लेकिन एक महिला को जलते देखकर घबरा गई और फैसला बदल दिया। एसीपी के अनुसार महिला ने माफी मांगी। इस पर उसे चेतावनी देकर गोंडा भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed