फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police tranee got suicide during training

अमरोहा से ट्रेनिंग करने लखनऊ आए आरक्षी ने लगाई फांसी

Thu, 03 Jun 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
police tranee got suicide during training
लखनऊ। ग्रामीण पुलिस लाइन में दो दिन पहले आए ट्रेनिंग के लिए आए सुमित कुमार (25) ने बैरक में फांसी लगा ली। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अमरोहा जनपद के थाना बछरायू के कानूनगोयान गांव निवासी सुमित कुमार का यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर चयन हुआ था। सोमवार को रिक्रूट आरक्षी ने ट्रेनिंग के लिए लखनऊ ग्रामीण पुलिस लाइन में आमद कराई थी। बुधवार शाम बैरक में आरक्षी सुमित को पंखे में चादर व गमछे जुड़े फंदे से लटकता पाया गया। साथी रिक्रूट व मौजूद पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारकर मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात ह्रदेश कुमार ने निगोहां सीओ सैय्यद नईमुल हसन के साथ सीएचसी पहुंच घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि आरक्षी की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उसने कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के डर से उसने फांसी लगा ली। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed