फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police took possession of the effigies and prevented them from encircling them.

Lucknow News: पुलिस ने कब्जे में लिए पुतले, घेराव करने से रोका

Wed, 23 Oct 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Police took possession of the effigies and prevented them from encircling them.
बाराबंकी के गन्ना संस्थान परिसर में मांगो को लेकर धरने पर बैठे ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन
बाराबंकी। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार तपजप संगठन की ओर से चल रहे अनिश्चितकालीन असहयोग सत्याग्रह आंदोलन के 52वें दिन पक्ष-विपक्ष के नेताओं का पुतला दहन किया जाना था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दहन करने से पहले ही पुतले कब्जे में ले लिए और डीएम कार्यालय के घेराव की कोशिश को भी असफल कर दिया।
विज्ञापन

शहर स्थित गन्ना संस्थान परिसर में ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं की ओर से बीते 52 दिनों से असहयोग सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है। इनकी ओर से विभिन्न कंपनियों द्वारा निवेश के नाम पर ठगी गई रकम को वापस दिलाए जाने की मांग की जा रही है। मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों की ओर पक्ष व विपक्ष के तमाम नेताओं के पुतले फूंकने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में पुतले तैयार कर डीएम कार्यालय का घेराव कर फूंकने की तैयारी की गई।
विज्ञापन

जानकारी पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुतलों को अपने कब्जे में ले लिया। इसपर कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर घेराव करने से रोक दिया। इसके बाद एडीएम के निर्देश पर पहुंचे अजीत जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। इस दौरान जिला संरक्षक लायक राम वर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमाल अहमद, रामकुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र वर्मा, संदीप कुमार श्रीवास्तव, रामचंद्र, अखिलेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed