{"_id":"6479da91a06b027d4d0935a5","slug":"police-takes-the-statement-of-alleged-in-the-presence-of-family-of-student-who-died-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनबीम स्कूल की छात्रा की मौत: परिजनों की मौजूदगी में तीन आरोपियों से पूछताछ, 17 लोगों के बयान लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनबीम स्कूल की छात्रा की मौत: परिजनों की मौजूदगी में तीन आरोपियों से पूछताछ, 17 लोगों के बयान लिए गए
Fri, 02 Jun 2023 05:33 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Jun 2023 05:33 PM IST
सार
छात्रा की मौत मामले में एसआईटी की टीम जांच कर रही है। मामले में दो छात्राओं समेत अब तक कुल 45 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, एसआईटी की टीम ने छात्रा का पर्स व बैग संभाला।
विज्ञापन
मृतक छात्रा के घर पर उसकी कॉपी की जांच करते एसआईटी के क्षेत्राधिकारी सिटी शैलेंद्र सिंह व दूसरे अधिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
छात्रा की मौत के मामले में संदिग्ध लोगों से एसआईटी की पूछताछ जारी है। जांच टीम ने बुधवार को उपलब्ध न होने वाली दो छात्राओं समेत 17 लोगों के बयान बृहस्पतिवार को दर्ज किए गए। इनमें सनबीम स्कूल और निजी अस्पतालों के कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस अब तक करीब 45 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
टीम ने मृतका के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस लाइन में हिरासत में रखे गए तीन आरोपियों से पूछताछ की। उनसे अन्य लोगों के बयान का मिलान भी किया गया। हालांकि पूछताछ में मिली जानकारी का पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। बुधवार को टीम ने सनबीम स्कूल में जांच के दौरान पांच छात्र, दो छात्राओं व कर्मचारियों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली के लिए प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उप मुख्यमंत्री केशव का तंज, लगता है राहुल गांधी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है...
छात्रा के घर पहुंची एसआईटी, बैग व पर्स खंगाला
सीओ सिटी के नेतृत्व में एसआईटी बृहस्पतिवार को मृतक छात्रा के घर पहुंची। टीम ने छात्रा के कमरे, उसकी किताबों, बैग, पर्स आदि की जांच की। टीम ने छात्रा की कॉपी-किताबों के पन्ने पलटे और जांच के लिए जरूरी बातें नोट कीं। इसके अलावा कुछ नामों के बारे में परिजनों से जानकारी करने का प्रयास किया। सूत्र बताते हैं कि टीम छात्र की मौत की ठोस वजह तलाशने में जुटी है।
सनबीम स्कूल में छिपा है छात्रा की मौत का राज
कक्षा 10 की छात्रा की मौत का राज सनबीम स्कूल में छिपा है। इसी राज की तलाश में एसआईटी, फोरेंसिक व सर्विलांस सेल के विशेषज्ञों की जांच लगातार स्कूल पर केंद्रित है। बृहस्पतिवार को भी एसआईटी ने स्कूल पहुंचकर जांच की और कुछ कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों से भी घटना के बारे में पूछताछ की। स्कूल में मंगलवार को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के बाद मिली रिपोर्ट के बाद एसआईटी घटना की बाकी कड़ियां जोड़ने में लगी है।
सनबीम स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर कक्षा 10 की एक छात्रा की 26 मई को मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन मृतका के पिता ने स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया, प्रबंधक बृजेश यादव व खेल अध्यापक अभिषेक कनौजिया के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छुपाने, षडयंत्र रचने व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मुनिराज की ओर से रविवार को गठित 16 सदस्यीय एसआईटी की प्रारंभिक जांच में स्कूल प्रबंधन साक्ष्य मिटाने का आरोपी पाया गया लेकिन सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोप के उसे पुख्ता सबूत नहीं मिले। लखनऊ से आई फोरेंसिक व मेडिकोलीगल विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार को क्राइम सीन रिक्रिएट किया।
सूत्र बताते हैं कि इसकी रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। विशेषज्ञों की राय और जांच के आधार पर छात्रा की मौत का राज स्कूल में ही छिपा होने की बात कही जा रही है। एसआईटी टीम के प्रभारी एसपी सिटी मधुबन सिंह का कहना है कि हम सही दिशा में जांच कर रहे हैं। छात्र की मौत की वजह, उसका कारण और जिम्मेदार लोगों के बारे में पुख्ता सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।