फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police takes Jagadguru Paramhans in custody in Lucknow.

Lulu Mall: शुद्धिकरण करने लुलु मॉल पहुंचे परमहंस, पुलिस पर भड़के, बोले- भगवा पहने हूं तो रोक रहे हो टोपी वालों को नहीं रोकते

Tue, 19 Jul 2022 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Jul 2022 03:31 PM IST
सार

अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य मंगलवार को लुलु मॉल में शुद्धिकरण करने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Police takes Jagadguru Paramhans in custody in Lucknow.
जगद्गुरु परमहंस आचार्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य लुलु मॉल में शुद्धिकरण करने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें मॉल के पास ही हिरासत में ले लिया है। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। नाराज होकर उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि मैं भगवा पहने हुए हूं इसलिए तुम मुझे रोक रहे हो और टोपी वालों को नहीं रोकते।

विज्ञापन


परमहंस ने कहा कि मॉल में नमाज पढ़ी जा रही थी जिसके बाद शुद्धिकरण करना जरूरी था। यहां अवैध तरीके से नमाज पढ़ी गई है। मैं वेद मंत्रों का जाप कर यहां शुद्धिकरण करूंगा। उन्होंने मॉल के बाहर मंत्र पढ़ना भी शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


इसके पहले, मंगलवार सुबह पुलिस ने मॉल में नमाज पढ़ने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed